
अनूपगढ़ जिले की घड़साना मंडी पुलिस ने हड़कड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हथकड़ शराब, हथकड़ शराब बनाने की चालू इलेक्ट्रॉनिक भट्टी, अन्य उपकरण और एक प्लास्टिक की टंकी को जब्त किया है। वहीं मौके पर 150 लीटर लहन को नष्ट किया है। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
घड़साना एसएचओ कलावती चौधरी ने बताया-हथकड़ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत घडसाना के गांव 4 जीडी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से के चालू इलेक्ट्रॉनिक भट्टी, शराब बनाने के अन्य उपकरण और एक प्लास्टिक की टंकी को जब्त किया है और मौके पर 100 लीटर हथकड़ शराब भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला गुरमेल कौर (42) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया-इसके अलावा गांव 281 हेड में पुलिस के द्वारा हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी सोहन सिंह पुत्र दिलीप सिंह बाबरी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर 150 लीटर लाहन को पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया है।
एसएचओ ने बताया कि इस अभियान में एएसआई सज्जन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल शेर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सीताराम, कॉन्स्टेबल राजेश, वेद प्रकाश, गुंजन, महिला कॉन्स्टेबल सीमा और कॉन्स्टेबल किशन सिंह का विशेष योगदान रहा है।
