
श्री गंगानगर। उत्तर प्रदेश के झांसी में खेली जा रही 15वीं सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। राजस्थान हॉकी टीम ने पहले मैच में त्रिपुरा को 9-1 से हराकर जीत दर्ज की है। झांसी में खेली जा रही इस हॉकी प्रतियोगिता में देशभर के हर राज्य की टीम शामिल होगी। राजस्थान हॉकी टीम में पुरे राज्य से खिलाडियो का चयन हुआ है। राजस्थान की हॉकी टीम में श्रीगंगानगर के तीन खिलाड़ीयो का चयन हुआ है। शुक्रवार को राजस्थान त्रिपुरा हॉकी टीम के साथ हुए मैच में श्रीगंगानगर के हॉकी खिलाडिय़ों ने जोरदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई। राजस्थान हॉकी टीम के सदस्य श्रीगंगानगर के विशाल ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। राजस्थान हॉकी टीम के कोच भी श्रीगंगानगर के परमिंदर सिंह कालड़ा और मैनेजर जितेंद्र कुमार शामिल हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद निहालचंद मेघवाल ने राजस्थान हॉकी टीम को श्रीगंगानगर से झांसी के लिए रवाना किया था। हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल ने हॉकी टीम के कोच एवं खिलाडिय़ों से फोन पर बधाई दी।
