भारतीय मजदूर संघ की रैली हनुमानगढ़ में संपन्न:

हनुमानगढ़ में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से रविवार को एक रैली और सभा का आयोजन किया गया। यह रैली शिव मंदिर सिनेमा ग्राउंड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बिश्नोई धर्मशाला टाउन में समाप्त हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे बीएमएस के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की गई।

सभा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक नेता, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने बीएमएस की नीतियों, संगठन की 70 वर्षों की यात्रा और श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला।

प्रमुख वक्ताओं में बीएमएस के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास, अखिल भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया, जोधपुर डिस्कॉम विद्युत श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़ और संभाग संगठन मंत्री गोविंद जोशी भी मौजूद थे।

राजनीतिक दलों से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार डेलू, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चौधरी, पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची और भाजपा प्रवक्ता राहुल पारीक ने भी सभा को संबोधित किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निशांत बत्रा और डाक विभाग श्रमिक संघ के प्रतिनिधि रविंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

रैली में मौजूद भारतीय मजदूर संघ के सदस्य।

बीएमएस के जिला मंत्री संदीप सिरावता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभा में अमित चौधरी और धर्मेंद्र मोची ने ईंट-भट्ठा एवं बियर हाउस सेक्टर में बीएमएस की कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास ने वचन दिया कि दिसंबर माह तक दोनों क्षेत्रों में बीएमएस की इकाइयां गठित कर दी जाएंगी।

योगेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने अपनी यात्रा शून्य से शुरू कर आज 70 वर्षों का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल एक संगठन की सफलता है, बल्कि देश के करोड़ों श्रमिकों के संघर्ष, समर्पण और आत्मबल की कहानी भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में बीएमएस 100 वर्ष की यात्रा पूरी करते हुए श्रमिकों की आवाज को और बुलंद करेगा।

प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीएमएस की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को राखी पर दो दिन की मुफ्त रोडवेज यात्रा व 500 रुपए शगुन देना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसके लिए बीएमएस प्रदेशभर में आभार व्यक्त करता है।

सभा का मंच संचालन इन्द्राज घोटिया एवं इन्द्रपाल स्याग ने कुशलतापूर्वक किया। सभा के बाद निकली रैली में मोटरसाइकिल, कार व अन्य वाहनों के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली ने शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए बीएमएस की विचारधारा और संगठन की शक्ति को जनमानस तक पहुंचाया। रैली की व्यवस्था में गुरमुख सिंह, राकेश झाझड़िया, आत्माराम, लेखराम योगी, अंग्रेज सिंह, ओमप्रकाश गोदारा, सुरेंद्र करीर, मनोज राव, संदीप झोरड़, सुरेश दायमा व कपिल खिलैरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन संगठन की एकता, शक्ति और जनसमर्थन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।हनुमानगढ़ में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से रविवार को एक रैली और सभा का आयोजन किया गया। यह रैली शिव मंदिर सिनेमा ग्राउंड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बिश्नोई धर्मशाला टाउन में समाप्त हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे बीएमएस के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की गई।

सभा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक नेता, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने बीएमएस की नीतियों, संगठन की 70 वर्षों की यात्रा और श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला।

प्रमुख वक्ताओं में बीएमएस के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास, अखिल भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया, जोधपुर डिस्कॉम विद्युत श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़ और संभाग संगठन मंत्री गोविंद जोशी भी मौजूद थे।

राजनीतिक दलों से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार डेलू, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चौधरी, पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची और भाजपा प्रवक्ता राहुल पारीक ने भी सभा को संबोधित किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निशांत बत्रा और डाक विभाग श्रमिक संघ के प्रतिनिधि रविंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

बीएमएस के जिला मंत्री संदीप सिरावता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभा में अमित चौधरी और धर्मेंद्र मोची ने ईंट-भट्ठा एवं बियर हाउस सेक्टर में बीएमएस की कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास ने वचन दिया कि दिसंबर माह तक दोनों क्षेत्रों में बीएमएस की इकाइयां गठित कर दी जाएंगी।

योगेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने अपनी यात्रा शून्य से शुरू कर आज 70 वर्षों का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल एक संगठन की सफलता है, बल्कि देश के करोड़ों श्रमिकों के संघर्ष, समर्पण और आत्मबल की कहानी भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में बीएमएस 100 वर्ष की यात्रा पूरी करते हुए श्रमिकों की आवाज को और बुलंद करेगा।

प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीएमएस की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को राखी पर दो दिन की मुफ्त रोडवेज यात्रा व 500 रुपए शगुन देना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसके लिए बीएमएस प्रदेशभर में आभार व्यक्त करता है।

सभा का मंच संचालन इन्द्राज घोटिया एवं इन्द्रपाल स्याग ने कुशलतापूर्वक किया। सभा के बाद निकली रैली में मोटरसाइकिल, कार व अन्य वाहनों के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली ने शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए बीएमएस की विचारधारा और संगठन की शक्ति को जनमानस तक पहुंचाया। रैली की व्यवस्था में गुरमुख सिंह, राकेश झाझड़िया, आत्माराम, लेखराम योगी, अंग्रेज सिंह, ओमप्रकाश गोदारा, सुरेंद्र करीर, मनोज राव, संदीप झोरड़, सुरेश दायमा व कपिल खिलैरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन संगठन की एकता, शक्ति और जनसमर्थन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *