
दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी iPhone बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया और मास्टरमाइंड अमन को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नकली अकाउंट ‘delhi_apple_store0′ के जरिए लोगों को भारी छूट का झांसा देकर ₹65,782 ठगे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड और फर्जी इंस्टाग्राम से जुड़े उपकरण बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि गैंग सस्ते गैजेट्स खोजने वाले युवाओं को निशाना बनाती थी।
