
पीड़ित बैंक अधिकारी ने परिवाद में बताया कि पहली बाद उनके माबाइल फोन पर 10 अक्टूबर को रात करीब 9:15 बजे एक विदेशी नंबर से 10 बार वाट्सएप कॉलें आईं। पीड़ित ने एक भी कॉल को रिसीव नहीं किया। इसके तुरंत बाद ही वाट्सएप पर ही एक मैसेज आया। इसमें पीड़ित से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके साथ ही धमकी दी कि रुपए नहीं दिए जो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद सिलसिला बंद रहा लेकिन अब 23 अक्टूबर की रात को लगभग उसी समय फिर से अलग विदेशी नंबर से सोशल मीडिया कॉल आई।
पीड़ित ने कॉल उठाई तो सामने से धमकी दी गई कि 50 लाख रुपए की व्यवस्था करके रख नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस को फोन के स्क्रीनशॉट दिए हैं। भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर जिला निवासी एक बैंक के अधिकारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित सदर थाना एरिया में रहता है लेकिन नौकरी पंजाब में करता है। पीड़ित ने सदर थाने में अज्ञात पर फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि फिरौती मांगने वाला किस गैंग से संबंधित है। क्योंकि पीड़ित पंजाब में नौकरी करता है और रहता राजस्थान में है। पंजाब में भी कई लोकल गैंग सक्रिय हैं और राजस्थान में भी दो गैंग फिरौतियों के दम पर जीवित हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित सतीश बिश्नोई लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव दुलपुरा के निवासी हैं। उनका श्रीगंगानगर की रिद्धि-सिद्धि एनक्लेव में निवास है। वे एक प्राइवेट बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर सेवारत हैं और इन दिनों अबोहर में पदस्थापित हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनसे वाट्सएप कॉल और मैसेज करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सुभाषचंद्र ढिल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को इस मामले में फिरौती मांगने वाली गैंग पंजाब की लोकल होने का संदेह प्रकट किया है।
धमकी की कॉल करने के तौर तरीके और फिरौती की रकम को लेकर इस तरह की आशंका जताई गई है। क्योंकि रोहित गोदारा और अनमोल के नाम से कम से कम 5 करोड़ रुपए की फिरौतियां ही मांगी जा रही हैं। जबकि इस मामले में फिरौती की रकम 50 लाख रुपए ही है। पंजाब के जग्गू भगवानपुरिया गैंग का इसमें हाथ होने की आशंका जताई गई है। क्योंकि एक 50 लाख की फिरौती भाटिया पंप से ऊधमसिंह चौक रोड पर दुकानदार से भी मांगी गई थी।
