
श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी की ओर से 21वां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को गगन पथ रोड अमर पैलेस में विधिवत रूप से आयोजित किया गया। इसमें श्रीगंगानगर जिले व अनूपगढ़ के शिक्षा, खेलकूद, राजकीय सेवा में चयनित सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाली 235 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मुकुल गाबा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित दिव्या मुंजाल व मोहित कुक्कड़ का भी सम्मान हुआ। समारोह में 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग व्यवस्थाएं संभालीं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेशन जज निहालचंद अरोड़ा ने कहा कि प्रतिभाओं को कड़ी मेहनत के साथ पूर्णतया ईमानदारी से अपनी कर्मस्थली पर कार्य करना चाहिए। मुख्य वक्ता आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर डॉ. नवनीत अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए घमंड की प्रवृत्ति को हावी नहीं होने देने का संदेश दिया।
इससे पहले अध्यक्ष राजपाल पपनेजा ने सोसायटी के क्रियाकलापों का उल्लेख करते हुए अतिथियों व प्रतिभाओं का अभिवादन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि दीपक कुक्कड़, डॉ. दीपक मोंगा, विनीता आहुजा, वीरेन्द्र राजपाल, कपिल असीजा, राजेश अरोड़ा व रचना मिड्ढा, श्वेता छाबड़ा, धर्मवीर डूडेजा, भूपेन्द्रनाथ आहुजा, दीपक मिड्ढा, सतीश दुआ, दीपक वाट्स, गोविन्द ग्रोवर, विनय कुमार तनेजा सहित जसवंत छाबड़ा, मुरारीलाल गक्खड़, दीपक चलाना, ललित चुघ, प्रवीण चुघ, बृज छाबड़ा, डॉ. प्रिंस सिडाना, गर्वित पपनेजा, बलदेवराज छाबड़ा, सोहनलाल वधवा, राजेन्द्र चावला, सुरेश आहुजा एवं विनोद सिडाना मौजूद रहे।
सत्यपाल चराया, ताराचंद जग्गा, लाजपतराय खुराना व श्री अरोड़वंश ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वेद पाहवा ने किया।
