
श्रीगंगानगर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय जिला अस्पताल के सामने स्थित अन्नक्षेत्र श्री राम मंदिर के हनुमान चौक बालाजी दरबार में शनिवार रात को शहर की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई। महाराजा गंगासिंह जी का स्मरण करते हुए गंगनहर के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गई। भजन संध्या में अवसर विशेष-दस संदेश के अंतर्गत नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन से दूरी, जल बचत, मोबाइल फोन का सदुपयोग, मतदाता जागृति, जीते जी रक्तदान-मरणोपरांत नेत्रदान, स्वच्छता, कन्या भ्रूण संरक्षण, यातायात जागरूकता का जिक्र करते हुए इनका ध्यान रखने का आह्वान भी किया गया।
भजन संध्या में मंदिर के प्रधान अजय कृष्ण स्वामी, घनश्याम बिन्नानी, अभय शंकर स्वामी, मनोज सोनी, किंशुक धींगड़ा, बाल गोपाल आदि ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं से जुड़े विशिष्ट जन भी मौजूद रहे।
