
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल विमेंस वनडे वर्ल्डकप से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को मौका दिया गया है। ICC ने सोमवार को प्रतिका के इंजरी रिप्लेसमेंट को मंजूरी दी।
25 साल की प्रतिका रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गई थीं। उनके घुटने में चोट लगी है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। जोकि बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। 21 साल की शेफाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उतर सकती हैं। यह मुकाबला 30 अक्टूबर को DY पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
