
तुर्किये के पश्चिमी इलाके बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी जिले में सोमवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी देश की आपदा और आपात प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने दी।
भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:48 बजे (1948 GMT) आया और इसकी गहराई करीब 6 किलोमीटर बताई गई।
इस्तांबुल समेत पास के कई प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए
तुर्किये के उपराष्ट्रपति जेवदेत यिलमाज ने बताया कि AFAD और अन्य एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं और स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
