
मॉडल टाउन सेकंड स्थित गुरुद्वारा भाई लालो दुख निवारण साहिब में बच्चों के गुरमत ज्ञान की निशुल्क धार्मिक क्लास लगाई गई। समूह संगत के सहयोग से एक छोटा सा प्रयास बच्चों के उज्जवल भविष्य ओर अपनी संस्कृति सामाजिक एवं पारिवारिक संस्कारों से जोड़े रखने के लिए क्लास की शुरूआत की गई। यहां बच्चों को गुरमत ज्ञान गुरुमुखी लिखना बोलना ओर मां बाप की आज्ञा का पालन कर सेवा करना आदि हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह एवं सेवादार बलकरण सिंह सरपाल सिखा रहे है।
