
न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कीवी टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
बुधवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम 36 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 176 रन का टारगेट 33.1 में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
डेरिल मिचेल ने नाबाद 56 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 54 रनों की पारी खेली। कप्तान मिचेल सैंटनर ने महज 17 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
