
त्योहारों के सीजन में ट्रेनों की भारी मारामारी के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। अब ये ट्रेनें 2-2 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी, जिससे हजारों यात्री आसानी से घर पहुंच सकेंगे।
रेलवे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल की अवधि श्रीगंगानगर से 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक (2 ट्रिप) और समस्तीपुर से 11 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक (2 ट्रिप) बढ़ाई गई है।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 04831/04832 जोधपुर-पटना-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 8 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक (2 ट्रिप) और पटना से 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक (2 ट्रिप) चलेगी। दोनों ट्रेनों का समय और ठहराव पहले जैसा ही रहेगा। यात्री IRCTC वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहारों में वेटिंग टिकट वालों के लिए यह राहत की खबर है
