
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय साइबर क्राइम जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन एसडी बिहाणी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। वर्कशॉप में 700 कॉलेज के स्टूडेंट्स ने साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए।
वहीं बेकर्स ने भी सीक्रेट कोड के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीगंगानगर में ऐसे मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 6 महीने में 200 मामले दर्ज हुए है।

एसपी ने बताई साइबर सेल की वर्किंग
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने मंच से पुलिस की साइबर सेल की पूरी वर्किंग बताई। एसपी ने कहा- लोगों के पास हर घंटे सैकड़ों फ्रॉड कॉल्स आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम 24×7 अलर्ट है।
एसपी ने स्टूडेंट्स को लाइव डेमो देकर दिखाया कि कैसे फेक UPI लिंक और OTP शेयरिंग से अकाउंट खाली हो जाता है।

डीएसपी बोले-70 प्रतिशत ओटीपी से फ्रॉड
साइबर थाने के DSP कुलदीप वालिया ने बताया कि पिछले 6 महीनों में श्रीगंगानगर में 200 से अधिक साइबर केस दर्ज हुए। इनमें 70 प्रतिशत OTP फ्रॉड थे।
डीएसपी ने स्टूडेंट्स को चेताया कि कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक मत करना, वरना एक क्लिक में लाखों उड़ जाएंगे। इसके साथ वर्कशॉप में आए बैंकर्स ने UPI-ATM के सीक्रेट कोड और लेन-देन के गोल्डन रूल्स बताए।
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा- आज का युवा स्मार्टफोन का मालिक है, लेकिन साइबर ठग उसकी कमजोरी। इस वर्कशॉप से हर स्टूडेंट अब साइबर सिपाही बनेगा। उन्होंने कहा- आज से ही स्मार्ट बनें, सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
