
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने उम्मीद जताई कि एक दिन उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपना लेंगीं। मिसीसिपी के कार्यक्रम में एक भारतवंशी महिला ने उनसे पूछा था कि क्या ऊषा कभी ईसा मसीह के पास आएंगी?
इस पर वेंस ने जवाब दिया कि वे अब ज्यादातर रविवार को उनसे साथ चर्च जाती हैं। वे चाहते हैं कि एक दिन उनकी पत्नी भी उसी वजह से चर्च जाएं जिस वजह से वे चर्च जाते हैं। वेंस ने कहा कि वे ईसाई धर्म पर यकीन रखते हैं और उन्हें यकीन है कि उनकी पत्नी भी इस पर यकीन करेंगी।
वेंस ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी का दूसरे धर्म में यकीन रखना उनके लिए कोई समस्या पैदा नहीं करता। जेडी वेंस ने 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया था। वे इससे पहले खुद को नास्तिक मानते थे। वेंस और उनकी पत्नी की शादी 2014 में हुई थी।
वेंस के 3 बच्चें (2 बेटे और 1 बेटी) हैं। इन्हें ईसाई तरीके से पाला गया है। वे एक ईसाई स्कूल में भी पढ़ते हैं।
