
ब्लॉक एरिया से चोरी की गई स्कूटी के दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं। बस अड्डा चौकी पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे मंे पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी चौकी प्रभारी स्वर्णसिंह ने बताया कि अबोहर की मेट्रो कॉलोनी कंदवाला रोड निवासी 31 वर्षीय अजय कुक्कड़ पुत्र सुदर्शन कुमार तथा अबोहर की ही दुर्गा नगरी गली नंबर तीन निवासी 26 वर्षीय विक्की पुत्र लालचंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की गई है। इस संबंध में चावला कॉलोनी निवासी गगनदीप अरोड़ा ने एक नवंबर को परिवाद देकर थाने में केस दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि परिवादी 30 अक्टूबर को सी ब्लॉक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के निकट स्कूटी रोककर बैंक में गया था। पीछे से स्कूटी गायब हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर आरोपियों का पता लगाकर पकड़ा।
