
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 100 से ज्यादा उड़ानों में दे हो गई है। अधिकारी इन समस्याओं को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटोमेटिक मैसेज स्विच करने वाले सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ हो गई। यह ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) के लिए जानकारी देती है, जो फ्लाइट्स की प्लानिंग शेयर करता है।
सिस्टम की समस्या होने के कारण ATC के अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के साथ मैन्युअली फ्लाइट प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके चलते कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में लगभग 50 मिनट की देरी हो रही है।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA), देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, रोजाना 1,500 से फ्लाइट्स का ऑपरेशन करता है।
