
श्रीगंगानगर में विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण शहर के आदर्श सिनेमा फीडर की सप्लाई मंगलवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान करीब 3 घंटे का पावर कट लगेगा।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण शहर के आदर्श सिनेमा फीडर की सप्लाई मंगलवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान करीब 3 घंटे का पावर कट लगेगा। जिससे मिनी मायापुरी, संपत बस्ती, आदर्श सिनेमा एरिया, शनि मंदिर, पुरानी आबादी थाना रोड और सूचना केंद्र के आस-पास के इलाके प्रभावित होंगे।
मेंटेनेंस से सप्लाई बेहतर होगी
सहायक अभियंता दीपक मोर्य ने बताया कि श्रीगंगानगर सब्जी मंडी से निकलने वाले इस फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इससे लाइनों की सुरक्षा और सप्लाई बढ़ेगी। पावर कट का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानों और छोटे व्यवसायों पर भी पड़ेगा।
कटौती जरूरी, लेकिन बार-बार परेशानी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रखरखाव जरूरी है, लेकिन बार-बार कटौती से परेशानी बढ़ रही है।
