
श्रीगंगानगर| नेशनल लेवल पर 8 व 9 नवंबर को हरिद्वार में कराटे चैम्पियनशिप आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों- राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। राजस्थान के खिलाड़ियों में श्रीगंगानगर की टीम के खिलाड़ियों ने द्वितीय रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ी गुरप्रीत, लावण्या, अंसप्रित कोर व उज्जवल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
