
श्रीगंगानगर| नेतेवाला-रीको बाइपास पर स्थित नवनिर्मित जाटश्री भवन में सोमवार दोपहर सर छोटूराम की पुनर्स्थापित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। जाट जन मंगल न्यास की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय व पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान मानवाधिकार आयोग तथा वर्तमान में जाट धर्मशाला हरिद्वार के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चौधरी जगतसिंह ज्याणी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण (रिटायर्ड आईआरएस) ने की।
किसानों के प्रेरणास्रोत सर छोटूराम जी की प्रतिमा स्थापना किसानों की संघर्ष गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। न्यायमूर्ति ज्याणी ने कहा जाट समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और आत्मसम्मान पर आधारित है। सादुलशहर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप खीचड़, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, उदयपाल झाझड़िया तथा प्रो. एमपी पूनियां ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जाट समाज के प्रबुद्ध जन ताराचंद सहारण, भूपेन्द्र ज्याणी, सतपाल कासनियां, कृष्ण झाझड़िया, इमीलाल सहारण, चन्द्रभान लेघा, राजाराम गोदारा, चन्दूलाल लेघा, डॉ. शिवकरण सिहाग आदि मौजूद रहे।
