
श्रीगंगानगर| लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर मेन की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की बैठक रविवार रात शिव चौक समीप स्थित एक रेस्तरां में आयोजित की गई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नौरंगराय गर्ग ने की। क्लब के सचिव सीए संजय बंसल ने पिछले महीनों में किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही आगामी महीनों में क्लब की ओर से किए जाने वाले सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
