
श्रीगंगानगर। शहर के वार्ड नं. 52 के हाउसिंग बोर्ड में बिजली के ढीले तार नीचे झूल रहे हैं। इन्हें गली में खड़ा व्यक्ति भी छू सकता है। इन तारों के कारण गली में से ऑटो भी नहीं निकल सकता। वहीं लोगों के मकानों की चारदीवारी तक को झूलते तार छू रहे हैं। इसके अलावा पास ही एक खंभा भी मकानों की तरफ झुका हुआ है। यह खंभा पार्क की दीवार के सहारे टीका हुआ है। जो कभी भी गिर सकता है।
