
श्रीगंगानगर| गोल्डन रेज पब्लिक स्कूल में 26 नवम्बर से आरम्भ हुए तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का पहला और दूसरा दिन जोश, उमंग और खेल भावना से भरपूर रहा। विभिन्न हाउसों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश चंदेल ने किया। प्रिंसिपल सिमरन कौर भाटिया के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, समर्पण और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर दौड़, सैक रेस, जलेबी रेस तथा बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के डायरेक्टर अजय चंदेल ने कहा कि जैसे पूर्व वर्षों में विद्यालय ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया है, उसी प्रकार भविष्य में भी जारी रहेगा।
