
दिव्यांग बच्चों के उपचार एवं पुनर्वास को समर्पित संस्था हैनीमेन एजुकेशन रिसर्च फोरम (हर्फ) एवं शुभ करमन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लगाया गया। शिविर में ट्रस्ट निदेशक डॉ. चरणजीत सिंह सहित जालंधर के वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. मनरूप सिंह मावी, डॉ. सुमित, डॉ. रजनी के अलावा डॉ. ईशनीत सिंह, डॉ. हिनल, डॉ. नेकराम व डॉ. महबूब सिंह सहित अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की चिकित्सकीय जांच कर निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां भी दीं। ट्रस्ट निदेशक डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि शिविर में उपचार के लिए बाहर से आने वाले दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए ट्रस्ट से जुड़े सन्नी कोचर, राजवीर सिंह, हेमन्त कुमार व सहित अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई।
