
श्रीगंगानगर| राजकीय महाविद्यालय हिंदुमलकोट श्रीगंगानगर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा दिवाकर के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या अमरदीप कौर ने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकारों की बात नहीं हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों, सम्मान और समानता को स्थापित करने का संकल्प है। विचार गोष्ठी में महाविद्यालयी विद्यार्थी स्नेहा, जसप्रीत, गुरअंशवीर, करण, साक्षी, लवप्रीत, अमनदीप कौर आदि ने शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, सहित मानवाधिकारों के पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. ज्योति सरीन ने भी संबोधित किया।
