
पुरानी आबादी के वार्ड नंबर दो में प्रतापनगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी हो गई है। अज्ञात आरोपी ने 10 दिसंबर की दोपहर एक से दो बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पेचकस से दानपात्र लोहे के बॉक्स के ढक्कन के स्क्रू खोलकर 8 से 10 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। ताला वैसे का वैसे ही लगा रह गया।
इस संबंध में मोहल्ले के श्रद्धालुओं-मुकेश चंदेल, संजीवकुमार, ज्ञान गुप्ता, ओमशिवम तिवाड़ी, सोनालाल, छोटेलाल व मुकेशकुमार सहित अनेक लोगों ने पुरानी आबादी थाने में गुरुवार को परिवाद दिया है।
