
जमींदारा आदर्श बालिका स्कूल और लिटिल रोज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने मेले का विजिट किया। बच्चों ने राइड्स, फूड स्टॉल्स और जलपरी एक्ट का खूब आनंद लिया। शिक्षकों ने बताया कि यह विजिट बच्चों के लिए मनोरंजक और सीखने वाला अनुभव रहा। मंडियों के स्कूल भी विशेष पैकेज के साथ अपने विद्यार्थियों को मेले की सैर करवा रहे हैं।
मेले में लगाए गए रोमांचक झूले बच्चों और युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। इनमें इन्फ्लेटेबल स्लाइड, एयर प्लेन राइड, ड्रैगन झूला, जीप ट्रेन, ब्रेक डांस, जाइंट व्हील हर राइड पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। फूड जोन में चाट, पकौड़े, साउथ इंडियन डिश, नूडल्स, पाव भाजी, कुल्फी, आइसक्रीम और कई फास्ट फूड स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
घर-गृहस्थी सामान, कपड़े, खिलौने, गिफ्ट आइटम, होम-डेकोर और किचनवेयर के स्टॉल लगातार भीड़ खींच रहे हैं। आयोजकों की ओर से पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा कर्मी, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल सुविधा, मार्गदर्शन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे परिवारों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक वातावरण बनाया गया है। अब यह मेला प्रतिदिन सुबह से देर रात तक, 18 दिसंबर तक संचालित रहेगा। श्रीगंगानगर| शहर में सुखाड़िया सर्किल के निकट स्थित रामलीला मैदान पर न्यू ईयर कार्निवल शॉपिंग मेला शानदार चल रहा है। दैनिक भास्कर इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।
मेले में शहरवासियों सहित आसपास के लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग परिवार सहित इस मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी उत्साह को देखते हुए मेला बढ़ाकर 18 दिसंबर तक कर दिया है। मेले में जलपरी सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई हैं। दर्शक आंखों के सामने जलपरी के साथ मेले का आनंद उठा रहे हैं। मेले में खूबसूरत मंच सजावट, विशेष लाइटिंग और थीम वातावरण को और भी आकर्षक बनाते हैं। बच्चे, युवा और परिवार जलपरी के साथ लगातार फोटो व वीडियो लेते नजर आ रहे हैं।
