
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान (रोजगार विभाग) द्वारा शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 कम्पनियों ने भाग लिया। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की सहायक निदेशक शर्मिला ने बताया कि शिविर में करीब 1100 आशार्थियों ने भाग लिया। इन संस्थानों ने रोजगार, प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी अवसरों से आशार्थियों को लाभान्वित करवाया।
इस शिविर में 350 आशार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। जिनमें 139 का रोजगार, 189 का प्रशिक्षण तथा 22 का स्वरोजगार के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।
