
पुरानी आबादी में सब्जी मंडी से टावर की ओर जाने वाली रोड पर दिनभर वाहनों का जाम लगा रहता है। यह रोड काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस कारण यहां से वाहन धीमी गति से निकलते हैं। बीच में गली संकरी होने के कारण वाहनों का जाम परेशानी पैदा करता है। इससे आसपास के दुकानदार ज्यादा परेशान हैं। सड़क सुधार के लिए नगरपरिषद अधिकारियों से आग्रह भी किया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
