
श्याम नगर में एक कार वाशिंग सेंटर का पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है। पानी से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें गहरे गड्ढे बन गए हैं। सरस्वती सहयोग समिति स्कूल व महात्मा गांधी प्राइमरी स्कूल के पास इस कार वाशिंग सेंटर का पानी सारा दिन सड़क पर फैला रहता है। इस कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चे तो परेशान होते ही हैं। साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
