
जस्सा सिंह मार्ग स्थित एक होटल में अग्रवाल चेतना समिति की बैठक अध्यक्ष हेमंत नागौरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई टीम की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सतीश अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, रमेश जिंदल व नरेश गर्ग उपाध्यक्ष, नवनीत सिंगल सचिव, विशाल गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा प्रवीण गुप्ता व मंगल मोहता सह सचिव मनोनीत किए गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य और होम्योपैथिक एवं वाचनालय प्रभारियों का भी मनोनयन किया गया। अध्यक्ष नागौरी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए समाज उत्थान और जनहित कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
