
लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर ने सर्दी में जरूरतमंद छात्राओं की मदद के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 150 से अधिक छात्राओं को जर्सी और जूते वितरित किए। क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य घनश्याम राजपुरोहित ने सहयोग किया। स्कूल की प्रधानाचार्या लाजवंती शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रीजन चेयरमैन शैलेंद्र साहू, जोन चेयरमैन दीपक वाटस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
