
तीन पुली पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले एक महीने से खराब है। इससे पूरा एरिया अंधेरे में डूबा हुआ है। तीन पुली से पंजाब रोड पर गोविंद नगर (वार्ड 65) का आबादी क्षेत्र है। इस रोड पर कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे चोरियों का डर रहता है। नगरपरिषद को इस एरिया में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करवानी चाहिए।
