
श्रीगंगानगर के यूआईटी एरिया के माडल टाउन की हाकम मारूति वाली गली में नालियों की सफाई के बाद सिल्ट को कई दिन तक नहीं उठाया जाता। जिससे यह गंदगी वाहनों के साथ पूरी सड़क पर फैल जाती है। नगर निकाय सफाई कार्मिकों की ओर से चार दिन पहले इस गली में नालियों की सफाई के बाद सिल्ट निकाली गई थी। जिसे आज तक नहीं उठाया गया है।
