
डॉ.भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के रोवर और रेंजर्स ने एक दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। महाविद्यालय के 17 रोवर्स-रेंजर्स ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक किया। जागरूक चालकों को पुष्प भेंट कर उनकी सराहना की गई। रोवर लीडर अजय कुमार ने बताया कि छात्र सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उत्साहपूर्वक सेवाएं दे रहे हैं। ट्रैफिक थाना प्रभारी और महाविद्यालय के प्राचार्य ने इन विद्यार्थियों की सराहना की।
