
श्री गुरुनानक खालसा कॉलेज में आयोजित ‘एलुमनी मीट-2026′ पुरानी यादों और संगीत के संगम के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक सत्र में गिद्धा, भांगड़ा और प्रसिद्ध गायक जगजीत सिंह जीती व जितेन्द्र गिल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
फन गेम्स में 400 से अधिक सदस्यों ने उत्साह दिखाया। समारोह में गंगनहर परियोजना अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह गिल को ‘मिस्टर एलुमनी-2026′ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्य अतिथि सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ रहे। प्राचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरदित्तन सिंह बराड़ ने पूर्व छात्रों से कॉलेज के विकास में सहभागिता का आह्वान किया। सचिव डॉ. जीएस बाजवा ने आभार व्यक्त किया। यह आयोजन पूर्व विद्यार्थियों के लिए अपनी शैक्षणिक जड़ों से जुड़ने का एक भावुक अवसर रहा। इस अवसर पर जगदीप सिंह पन्नू, मेजर जनरल (सेनि) रायसिंह गोदारा व एडवोकेट महादेव मिढ्ढा भी मौजूद रहे।
