
पुरानी आबादी (रामनगर) के दवा विक्रेताओं ने नववर्ष-2026 के आगमन पर एक होटल में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान एडीसी अशोक मित्तल और औषधि नियंत्रक अधिकारियों ने जिले को नशा मुक्त बनाने में केमिस्टों के सक्रिय सहयोग की सराहना की। केमिस्टों ने प्रशासन का साथ देने और नशीली दवाओं के विरुद्ध एकजुट रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में दवा विक्रेता उपस्थित रहे।
