
आयुक्त नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा समस्त शाखा प्रभारियों के साथ विभिन्न योजनाओं / कार्यों के संबंध में आयुक्त कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
आयुक्त ने बताया कि फायर एनओसी आवेदनांें का निस्तारण किये जाने, भवनों में अग्निशमन उपकरण लगाये जाने हेतु संबंधित भवन मालिक को नोटिस जारी किये जाने, आश्रय स्थल व नंदीशाला में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने हेतु टेण्डर संबंधी कार्यवाही किये जाने, आश्रय स्थल व नंदीशाला में आवश्यक मरम्मत कार्य करवाये जाने, अस्थाई रैन बसेरा हेतु संबंधित विभाग को पुनः पत्र जारी किये जाने, पशुओं की टेगिंग किये जाने, जन्म मृत्यु विवाह पंजीयन संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में जांचकर निस्तारण किये जाने, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनांतर्गत पेंडिंग भौतिक सत्यापन शीघ्र अतिशीघ्र करवाये जाने, स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला / यूएलबी की रैकिंग में सुधार किये जाने, स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जो टूलकिट है उस पर कार्य किये जाने, प्रतिदिन सफाई निरीक्षण एवं पोलिथीन / प्लास्टिक जब्ती हेतु टीम का गठन किये जाने, सीमावृद्धि क्षेत्र में सफाई की सुनिश्चितता, नवीन वार्ड के अनुसार कार्य आवंटन किये जाने, पेड़ों की कटाई / छंगाई संबंधी निविदा कार्यवाही पूर्ण कर कार्यादेश जारी किये जाने, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत समस्त सामुदायिक संगठकों (सीओ) के साथ विडियो काॅन्फ्रेस आयोजित कर रिव्यू मीटिंग आयोजित किये जाने एवं बंैक वाइज पेंडेंसी निकालकर एल.डी.एम. अग्रणीय बैंक को पत्र प्रेषित किये जाने, निर्माण स्वीकृतियां, नामांतरण प्रकरण, लेंड यूज चेंज, पट्टा आवेदनों का निस्तारण किये जाने, जल भराव समस्या का निस्तारण एवं मौका स्थिति का निरीक्षण किये जाने, राज0 सम्पर्क पोर्टल व सीएमओ 181 पर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किये जाने, बकाया यूडी टैक्स की वसूली, यूडी टैक्स का लक्ष्य समय पर पूर्ण किये जाने, श्री अन्नपूर्णा रसोई योजनांतर्गत ईओआई प्रक्रिय पूर्ण किये जाने एवं रसोईयों में बनाये जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच किये जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 46 पंेडंेसी को 31 जनवरी तक पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित शाखा प्रभारी को निर्देश दिये गये।
आयुक्त द्वारा अवगत करवाया गया कि शाखा प्रभारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देशों की पालना रिपोर्ट 03 दिवस में उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
