
श्रीगंगानगर| लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर ‘सनराईज’ की ओर से सेवा कार्यों की कड़ी में मंगलवार को ‘प्रभुजन भोजन प्रसादी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नई अनाज मंडी परिसर में हुआ, जहां 200 प्रभुजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए। क्लब अध्यक्ष लॉयन नितिन खारीवाल ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना क्लब की प्राथमिकता है और ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
क्लब कोषाध्यक्ष लॉयन आशीष गर्ग ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विशेष सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान रीजन चेयरमैन लॉयन सीएम शर्मा, लॉयन बनवारी लाल गोयल, लॉयन योगेश मंगल, लॉयन मनोज गोयल ‘मंगल’, लॉयन नितिन मित्तल, लॉयन नवनीत गुप्ता, लॉयन मनीष बहल, लॉयन राकेश वधवा सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, अनाज मंडी के व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्लब सदस्यों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष नितिन खारीवाल ने आशीष गर्ग को जन्मदिन की बधाई देते हुए सेवा कार्य के लिए आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
