
श्रीगंगानगर । गुरुसेवक परिवार की ओर से अग्रसेन नगर स्थित एसएसल जैन सभा भवन में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवी नगीनचंद जैन की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन स्वीटी जैन, पवन जैन और विकास जैन ने किया। इसमें डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. परविंद्र सिंह सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों, एलर्जी और जोड़ों के दर्द जैसे रोगों के लिए परामर्श व दवाइयां प्रदान कीं। शिविर में 400 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। डॉ. शर्मा ने बताया कि होम्योपैथी रोग के मूल कारण पर वार करती है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। संयोजक निर्मल जैन व प्रोजेक्ट चेयरमैन मनोज जैन ने बताया कि शिविर में आयुष जैन, योगराज जैन सहित कई पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
