
श्रीगंगानगर| जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष के गत दिवस हुए चुनाव में पराजित उम्मीदवार अपने समर्थकों को साथ लेकर सोमवार को श्रीगंगानगर पहुंची तथा कलेक्टर के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। साथ ही चुनाव अधिकारी व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
जल उपयोक्ता संगम 5 एमके में गत दिवस अध्यक्ष के चुनाव करवाए गए थे। इसमें इंद्रदेव सहारण विजयी हुए थे। पराजित प्रत्याशी जश्नप्रीत ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मौके पर वोटों के लिए सील किए बॉक्स का उपयोग नहीं किया गया न ही उम्मीदवार इंद्रदेव सहारण की योग्यता की जांच की गई। चुनाव में धांधली करते हुए इंद्रदेव सहारण को विजेता घोषित कर दिया। इंद्रजीत सिंह, बलजिंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, हरजीत सिंह, मनदीप सिंह, राजविंद्र, सुखपाल सिंह, जगतार सिंह, मलकीत सिंह उपस्थित रहे।
