
राजस्थान (भटनेर एक्सप्रेस) वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स इंडिया (WFFYS) द्वारा 26 से 28 जून तक आयोजित नेशनल योगासन चैंपियनशिप का सफल आयोजन कोर यूनिवर्सिटी, रुड़की, उत्तराखंड में किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक खिलाड़ियों तथा 100 से अधिक अधिकारियों एवं निर्णायकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड सहित देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान से कुल 46 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 22 खिलाड़ियों का चयन आगामी एशिया पेसिफिक योगासन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए किया गया, जहाँ वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजस्थान स्टेट हेड रिप्रेजेंटेटिव एवं WFFYS इंडिया डिवीजन की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रियंका सारन ने बताया कि उनका उद्देश्य राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना है।
राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिनमें 1 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक विजेता – सिद्धार्थ सोनी (उदयपुर)
रजत पदक विजेता – मिष्टी (श्रीगंगानगर) आर्टिस्टिक सोलो, जागृति शर्मा (बीकानेर) पारंपरिक योगासन, सपना कुमारी (बीकानेर) आर्टिस्टिक सोलो, वंदना राठौर (भीलवाड़ा) आर्टिस्टिक सोलो
कांस्य पदक विजेता – आशा रामचंदानी (भीलवाड़ा) पारंपरिक योगासन, जैनल भंबानी (भीलवाड़ा)
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में अजय कुमार, रवीना, आशा रामचंदानी, पवन कुमार, अर्जुन स्वामी, प्रियंका सोनी, उषा वर्मा तथा डॉ. हितेंद्र मारू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। WFFYS के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भादौरिया, टेक्निकल डायरेक्टर ऋतु भादौरिया तथा नेशनल प्रेसिडेंट अंशु सरकार ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
