
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा है।
यह याचिका सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने से संबंधित है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को आगे की सुनवाई करेगा। वांगचुक वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर स्थित केंद्रीय जेल में बंद हैं।
वांगचुक को 26 सितंबर को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। यह घटना केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के दो दिन बाद हुई थी। इस हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 लोग घायल हो गए थे। सरकार ने उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था।
