
महाराष्ट्र के नागपुर में कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। यह प्रदर्शन प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में हो रहा है। किसानों ने की स्टेट हाईवे को जाम किया है।
बच्चू कडू ने दावा किया कि प्रदर्शन में एक लाख किसान शामिल हो रहे हैं। इनमें महिलाएं भी होंगी। एक दिन पहले मंगलवार को हजारों किसान नागपुर-हैदराबाद हाईवे (NH-44) पर उतर आए थे। उन्होंने करीब 7 घंटे तक हाईवे जाम रखा था।
किसानों की मांग है कि सरकार ने चुनावों के दौरान कर्ज माफी और फसल बोनस का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी को राहत नहीं मिली।
