
अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कॉमन इलेक्शन सिंबल की मांग की है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग को आवेदन सौंपा, जिसमें 10 पसंदीदा सिंबल की सूची दी गई है।
MNM, तमिलनाडु की सत्ताधारी DMK की सहयोगी है। 2021 विधानसभा चुनाव में पार्टी को टॉर्च (बैटरी) का चुनाव चिन्ह मिला था। पार्टी का कहना है कि एक समान सिंबल मिलने से उम्मीदवारों की पहचान और प्रचार आसान होगा।
